प्रयागराज: दिल्ली से इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थानांतरण पर न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताया विरोध
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का दिल्ली से इलाहाबाद हाई कोर्ट स्थानांतरण होने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने एतराज जताया है,जबकि आज शुक्रवार को करीब 4:00 के आसपास उनका बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि बीते दिन पूर्व न्यायमूर्ति के आवास पर आग लगी थी,जिसमें फायर टीम भारी मात्रा में नगद रुपए बरामद हुए थे।