पीलीभीत: भगौतीपुर धार्मिक स्थल की जमीन का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा, जांच के आदेश दिए गए
घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी माला सिंह पत्नी अमित सिंह ने रविवार दोपहर लगभग तीन बजे जानकारी दी कि भगौतीपुर गांव में ठाकुर जी महाराज का प्राचीन मंदिर स्थित है। उन्होंने बताया कि उनके पूर्वजों द्वारा मंदिर के नाम पर भूमि दान की गई थी, जिसकी देखरेख ट्रस्टी के रूप में उनका परिवार लंबे समय से करता आ रहा है। मुख्यमंत्री से की शिकायत।