महाजन थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई ओर एक बालक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शेरपुरा छील्ला सड़क मार्ग पर मुखराम पुरी अपने पोते प्रवीण के साथ खेत जा रहे थे। उस दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दोनों को महाजन सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मुखरामपु री को मृत घोषित कर दिया।