थाना जनकपुरी क्षेत्र के टीपी नगर रोड स्थित स्टेट बैंक के पास मंगलवार रात्रि 7:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।