महासमुंद: जिले में लगातार जारी अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार रात फूट पड़ा। तेंदुकोना, सम्हर, बिराजपाली, कोटनपाली और मोगरापाली के सैकड़ों ग्रामीणों ने रात पौने 9 बजे तेंदुकोना बिजली कार्यालय का घेराव कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग बिना किसी सूचना के घंटों तक बिजली बंद कर देता है, जिससे किसानों, व्यापारियों और आम जनता