बलिया: जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी अन्नकूट गोवर्धन पूजा विधि-विधान से की गई
Ballia, Ballia | Oct 22, 2025 जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार की सुबह 11 बजे भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी अन्नकूट गोवर्धन पूजा विधि-विधान से की गई। सुबह से ही महिलाओं ने अपने मोहल्लों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनानी शुरू कर दी थी। इसके बाद स्नान कर महिलाएं पूजा स्थल पर एकत्रित हुईं और पारंपरिक गीत गाते हुए पूजन-अर्चन किया।