वाराणसी के राजातालाब तहसील क्षेत्र के गणेशपुर गांव की प्रधान संजू देवी की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से असाध्य बीमारी से पीड़ित थीं और उनका वाराणसी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने शुक्रवार सुबह लगभग06 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।