पाटन: पाटन के साप्ताहिक बाजार में लाल मूली चर्चा का केंद्र बनी, स्वाद में सफेद मूली जैसी, जमकर हुई बिक्री
पाटन के साप्ताहिक बाजार में बुधवार दोपहर लगभग 3:00 बजे बिकने के लिए आई लाल मूली चर्चा का केंद्र रही।देखने में तो है लाल मूली बिल्कुल गाजर की तरह लग रही थी और लोग सोच रहे थे कि यह गाजर है। लेकिन यह गाजर नहीं बल्कि मूली थी। मूली की इस प्रजाति की खेती कटंगी के किसान के द्वारा की जा रही है जिसको यहां पर बेचने के लिए लाया गया था जिसकी बाजार में जमकर बिक्री हुई।