चैनपुर प्रखंड के मरवा केरागानी गांव में बन रहे करोड़ों की लागत वाले एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य में बड़ा हादसा सामने आया है। निर्माण स्थल पर कार्यरत एक राजमिस्त्री तीसरी मंजिल पर सेंट्रिंग का नट-बोल्ट खोलते समय असंतुलित होकर लगभग 30 फीट नीचे गिर पड़ा, जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। कार्य में सुरक्षा मानको की अनदेखी की गई।