नावकोठी: पीरनगर में दुग्ध उत्पादक किसानों को बोनस वितरित, पशुपालकों के दम पर डेयरी आगे बढ़ रही
पीरनगर में दूध उत्पादक सहयोग समिति ने रविवार को बोनस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर 231 किसानों के बीच 348782 नगद राशि का वितरण किया गया। इसके अलावे बाल्टी गिलास महिला पुरुष के लिए साड़ी धोती कीड़ा की दवा पशु स्नान के लिए शैंपू वितरित किए गए। मौके पर डेयरी दुग्ध संघ के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह, सचिव रामप्रिय कुमार अध्यक्ष भूषण महतो आदि मौजूद थे।