आरा: सदर अस्पताल परिसर के न्यू मॉडल भवन के ओपीडी विभाग में संदेहास्पद स्थिति में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 26, 2024 शहर के टाउन थाना क्षेत्र सदर अस्पताल परिसर के न्यू मॉडल भवन के ओपीडी विभाग में शुक्रवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। वहीं मृतक अधेड़ के परिजन द्वारा सदर अस्पताल के डॉक्टर वह स्वास्थ्य कर्मचारी पर इलाज में लापरवाही बरतने के कारण उनकी मौत होने की बात कही जा रही है।