सोमवार को ऊँचाहार क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गाँव में गणतंत्र दिवस पर अलग ही नजारा देखने को मिला ।सोमवार की दोपहर गांव में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिसमें गाँव स्थित कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की।इस दौरान कोतवाल व बीडीओ रहे।