इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र के एक टाउनशिप में नकाबपोश बदमाशों ने एक मैनेजर और उसके परिवार को धमकाकर लूट की वारदात को दिया अंजाम
Indore, Indore | Feb 24, 2024 इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की एक टाउनशिप स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के डिपो मैनेजर के घर को बदमाशों ने निशाना बनाया, जहां से बदमाशों ने परिवार के साथ मारपीट कर जेवर और नगद लूटा, साथ ही एक कार को लेकर फरार हो गए। वही लूट की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं। वही मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।