पंचकूला: उपायुक्त कार्यालय पंचकूला में उपायुक्त से गुरचरण अम्बका ने रायतन की समस्याओं को लेकर की मुलाकात
आज रायतन क्षेत्र में आ रही समस्याओ को लेकर जिला परिषद प्रतिनिधि गुरचरण अम्बका ने उपायुक्त पंचकुला श्री यश गर्ग से मुलाकात की। अम्बका ने बताया कि रायतन के कुछ मुद्दों पे चर्चा हुई। रायतन में पड़ रही घग्घर नदी मे गांव बुर्ज कोटिया, जल्लाह, फतेहपुर दीवानवाला, मगनी वाला, केदारपुर आदि के साथ लगती घग्घर नदी में हो रही गतिविधियों बारे बताया।