पंचकूला: रतपुर कॉलोनी पिंजौर में घर में चाकू लेकर घुसा अज्ञात व्यक्ति, पुलिस ने किया मामला दर्ज
रतपुर कॉलोनी पिंजौर में एक घर में एक अज्ञात व्यक्ति घर में उसे समय घुस गया जब घर में रहने वाली महिला दूध लेने के लिए गई थी। महिला के बेटे ने चाकू लेकर घर में घुसे व्यक्ति के बारे में फोन कर दूध लेने गई महिला को बताया। इसके बाद महिला वापस आ गई जैसे ही महिला घर में पहुंची तो एक व्यक्ति हाथ में चाकू लिए घर से भागने लगा तभी वो व्यक्ति दरवाजे के पास गिर गया।