मांझी: मांझी नगर पंचायत कार्यालय पर गलत होर्डिंग लगने से बवाल, लोगों में आक्रोश
Manjhi, Saran | Mar 27, 2026 मांझी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में लगे होर्डिंग में नगर पंचायत तारापुर लिखे जाने से शुक्रवार की सुबह लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने गलती को देखते ही फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दोपहर करीब 12:00 के बाद या मामला पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई। जिसे नगर पंचायत कर्मियों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में होर्डिंग हटाए गया।