कानपुर: कल्याणपुर पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया
कल्याणपुर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बारासिरोही नहर पुल के पास से दो शातिर लुटेरे हिमांशु सिंह और अभिषेक सिंह गौर को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने बुधवार दोपहर 3 बजे बताया पकड़े गए लुटेरों के पास से लूटा हुआ माल, अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।