कानपुर: पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने थाना चकेरी अंतर्गत चोरी व लूट की घटना के सफल अनावरण एवं गिरफ्तारी के संबंध में दी जानकारी
थाना चकेरी अंतर्गत चोरी व लूट की घटना के सफल अनावरण एवं गिरफ्तारी के प्रकरण में पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बुधवार 3:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि, तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके ऊपर गैंगस्टर भी चल रही है। इन्होंने चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक डकैती की घटना को अंजाम दिया था।