कानपुर: थाना नौबस्ता क्षेत्र में खड़ी 5 बसों में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू; कोई जनहानि नहीं
थाना नौबस्ता क्षेत्र में खड़ी 5 बसों में मंगलवार बुधवार मध्य रात्रि 3 बजे भीषण आग लग गई। इनमें 2 सीएनजी और 3 डीजल बसें आग के चपेट में आ गई। आग की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन किदवई नगर से फायर यूनिट मौके पर पहुंची। आग की भयावह स्थिति को देखते हुए फजलगंज फायर स्टेशन से दो और मीरपुर से एक अतिरिक्त फायर यूनिट को बुलाया गया।आग को काबू में किया कोई जनहानि नहीं हुई।