पेण्ड्रा: असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोकने के विरोध में पेंड्रा में विरोध प्रदर्शन
असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोकने को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने पेंड्रा में प्रदर्शन किया। पेंड्रा के दुर्गा चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों ने धरना दिया।वही कांग्रेसियों ने हाथों में काला रिबन लगा कर भी विरोध दर्ज किया।