थाना शमसाबाद के गांव गुटैटी दक्षिण निवासी सोमवती पत्नी रामगुलाम ने बताया कि गुरुवार सुबह पड़ोसी गांव शरीफपुर छिछनी के 7 लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया सोमवती के पति रामगुलाम ने विरोध किया। तो सभी लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। बीच बचाव करने आई सोमवती को भी पीटकर घायल कर दिया। दोनों को अस्पताल में इलाज के बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया।