नदबई अनाज मंडी में सरसों की खरीद के दौरान किसानों को आ रही समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के किसानों ने उपखण्ड अधिकारी सचिन यादव को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की। किसानों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया और जल्द कार्रवाई करने की मांग की।