मंदसौर: शहर में हुए जल भराव के बाद पंप हाउस एवं अन्य क्षेत्र का राज्यसभा सांसद व नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
मंदसौर में झमाझम बारिश होने के कारण धान मंडी शुक्ला चौक नयापुरा व अन्य क्षेत्र में हुए जल भराव के बाद राज्यसभा सांसद एवं नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर ने मंडी स्थित पंप हाउस का किया निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान बताया कि यहां क्षेत्र में कहीं भी पालीथिन फेंक देते हैं जिससे पंप हाउस की जालियों में वह पॉलिथीन फस गई जिससे जल भराव का पानी नहीं निकल पाया था,