मंदसौर: जिला पंचायत अध्यक्ष पति समेत तीन को नोटिस पेट्रोल पंप पर अवैध मुरम से भराव करवाने का मामला, 43 लाख 35 हजार का जुर्माना।
जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार के पति डॉक्टर विजय पाटीदार समेत तीन लोगों पर पेट्रोल पंप पर अवैध मुरम के भराव के मामले में खनिज विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। खनिज विभाग ने प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्कालीन कलेक्टर दिलीप यादव को रिपोर्ट पेश की है, जिसके बाद कलेक्टर दिलीप यादव ने नियमानुसार विजय पाटीदार सहित तीन लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।