आबूरोड शहर के मानपुर हवाई पट्टी के पास बनास नदी किनारे एक अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह लोगों ने शव को पेड़ से लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है