अकोढ़ी गोला: भगवानपुर गांव में आपसी रंजिश को लेकर गांव के ही लोगों में दो पक्षों में हुई मारपीट, एक व्यक्ति हुए घायल
भगवानपुर गांव में आपसी रंजिश को लेकर गांव के ही लोगों में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें यह व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति का नाम राजेश कुमार बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज हो रहा है।