अकोढ़ी गोला: धनपुरा गांव में दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, एक युवक हुआ घायल
धनपुरा गांव में दो बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति का नाम अमरदीप कुमार बताया जा रहा है। यह व्यक्ति अपने गांव बांक से बाइक पर सवार होकर अकोढीगोला बाजार जा रहे थे। इसी दौरान धनपुरा गांव में दो बाइक में टक्कर हो गई। बाइक सवार यह व्यक्ति घायल हो गए।