ऋषिकेश: छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर कुलपति का पुतला फूंका गया, पीजी कॉलेज से त्रिवेणी घाट तक निकाली गई शव यात्रा
श्री देव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश यानी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर आंदोलन उग्र हो गया है शनिवार को समिति के सदस्यों ने कुलपति की शव यात्रा निकाली और कुलपति को बर्खास्त करने और चुनाव जल्द करवाने की मांग की। पीजी कॉलेज से लेकर त्रिवेणी घाट चौराहे तक शव यात्रा निकाली गयी।