बिहार: नाला रोड स्थित गायत्री मंदिर से श्याम परिवार ने निकाली श्री श्याम की निशान यात्रा
Bihar, Nalanda | Feb 23, 2025 बिहार शरीफ के नाला रोड स्थित गायत्री मंदिर से रविवार की शुबह 8:30 बजे श्री श्याम निशान यात्रा निकाली गई जिसमें काफी संख्या में श्री श्याम के भक्त शामिल हुए। इस मौके पर श्याम परिवार द्वारा बताया गया कि आज रामचंद्रपुर श्री श्याम का तृतीय फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमे विधिवत पूजा अर्चना के बाद भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।