रायबरेली: रहवां पेट्रोल पंप के पास सवारियों को ले जा रहा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, आधा दर्जन लोग घायल, 2 की हालत गंभीर
सवारियों को ले जा रहा ई रिक्शा बृहस्पतिवार शाम एक पेट्रोल पंप के पास अचानक पलट गया। गनीमत यह रही, कि रिक्शा खाई में जाने से बच गया। नहीं तो बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। फिलहाल बैठी आधा दर्जन सवारियां घायल हुई। जिन्हें हरचंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां एक युवक एवं बैठी हुई महिला की हालत गंभीर बताई गई है। जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।