ग्राम वैराफिरोजपुर में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल व गर्म शोल का वितरण किया। रविवार को गांव में कंबल वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक ने सांसद डा. भोला सिंह, विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया के साथ वितरण किया।