दरभंगा: नगर निगम की कुव्यवस्था के खिलाफ 26 जून को "नगर निगम चलो आंदोलन मिथिलावादी पार्टी और MSU का ऐलान
मिथिलावादी पार्टी और मिथिला स्टूडेंट यूनियन के नेतृत्व में दरभंगा नगर निगम की वर्षों से चली आ रही कुव्यवस्था, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ 26 जून 2025 को "नगर निगम चलो" आंदोलन का आह्वान किया गया है। यह ऐतिहासिक आंदोलन दरभंगा टॉवर से दोपहर 2 बजे हजारों की संख्या में जनसमूह के साथ नगर निगम की ओर कूच करेगा और वहां अनिश्चितकालीन घेराव कर व्यवस्था के