मेहदावल: बनकसिया गांव में दबंगों द्वारा जमीन पर किया गया कब्जा, पीड़ित ने तहसील में की शिकायत
मेहदावल तहसील क्षेत्र के बनकसिया गांव में दबंगों द्वारा जमीन कब्जा करने का पीड़ित ने बुधवार को दोपहर 2:00 बजे मेहदावल तहसील पर पहुंचकर एसडीएम को शिकायत पत्र दिया है। पीड़ित राजेश ने बताया कि हमारी ही गांव के दबंगों द्वारा मेरी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर हमने कई बार इसकी शिकायत की लेकिन अभी तक मुझे न्याय नहीं मिला है।