मेहदावल: बेलौहा में डकैती के मामले में एक अभियुक्त को 7 वर्ष के कठोर कारावास, दस हजार रूपए अर्थदंड से किया दण्डित
सिद्धार्थ नगर जिले के बेलौहा बाजार में सर्वजीत पुत्र राम रतन को संतकबीरनगर न्यायालय ने मंगलवार को शाम करीब 7:00 बजे 7 वर्ष के कठोर कारावास व ₹10000 के अर्थ दंड से दंडित किया गया है। वही धर्मसिंहवा थाने में पंजीकृत मुकदमा 257/10 धारा, 395,412 भादवि के मामले में कारवाई की गई है। ये जानकारी पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गई है।