गिरिडीह: भादो अमावस्या महोत्सव को लेकर गिरिडीह के कुटिया गली रोड स्थित दादी राणी सती मंदिर में पूजा अर्चना का दौर रहा जारी
भादो अमावस्या महोत्सव को लेकर गिरिडीह के कुटिया गली रोड स्थित दादी राणी सती मंदिर में दूसरे दिन मंगलवार की सुबह भी पूजा अर्चना का दौर जारी रहा। अहले सुबह जहा भक्तो ने अखंड ज्योत जलाकर पूर्णाहुति दिया। और दादी राणी सती से सुख समृद्धि और निरोगी काया का आशीर्वाद मांगा। दादी जी का मंगला आरती भी अहले सुबह भक्तों ने किया।