बेतिया: कड़ाके की ठंड का कहर: पश्चिम चंपारण में एक सप्ताह से धूप नहीं, जनजीवन बेहाल
पश्चिम चंपारण जिले में ठंड ने ऐसा कोहराम मचा रखा है कि बीते एक सप्ताह से धूप के दर्शन तक नहीं हुए हैं। जैसे-जैसे ठंड अपना विकराल रूप ले रही है, वैसे-वैसे जनजीवन पर इसका सीधा असर साफ तौर पर नजर आने लगा है। लगातार छाए घने कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण जिले का तापमान गिरकर करीब 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। धूप नहीं निकलने से ठंड और अधिक चुभने लगी है