गढ़वा- श्रीबंशीधर नगर मार्ग पर रमना के समीप शुक्रवार को सुबह करीब 11बजे मोटरसाइकिल से गिरकर बरती कुंवर पति अतेंद्र विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गई। वह भवनाथपुर थाना क्षेत्र के भंवरिया गांव की रहनेवाली है। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के संबंध में बताया गया कि बरती कुंवर ने अपने किसी रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल