भीलवाड़ा: बड़लियास में युवक ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी, हुई मौत, परिवार की दीपावली की खुशियां बदली मातम में
बड़लियास में एक युवक ने अपने ही कमरे में गले में फंदा डालकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।वही इस घटना से परिवार की दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई।शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।बड़लियास पुलिस आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर आगे की जांच शुरू करेगी।