धार: धार में भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला आयोजित, विभिन्न जानकारियां दी गईं
Dhar, Dhar | Dec 17, 2024 धार में स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड आर.पी. मीना के मार्गदर्शन में प्लाटून कमाण्डर राजकुमार कटारे, अश्विन चौधरी, अशोक चौधरी एवं एसडीईआरएफ टीम धार द्वारा छात्र छात्राओं एवं स्टाफ को आग, सर्पदंश, भूकम्प एवं प्रथमोपचार के संबंध में जानकारी दी गई।