बिसौली नगर के मोहल्ला गदरपुरा में नववर्ष के शुभ अवसर पर मोहल्ला वासियों द्वारा संयुक्त रूप से माता रानी के जागरण का गुरुवार को शाम 6 बजे से भव्य आयोजन कराया गया। जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी की आराधना की और भजनों पर भक्ति भाव से झूमते नजर आए।