जांजगीर के चांपा तहसील के कोसमंदा गांव के बाजार चौक में गौरी गौरा विराजित कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय भव्य मड़ाई मेला का आयोजन किया गया है. इस आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह है और लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए है। आपको बता दे कि कोसमंदा गांव के बाजार चौक में द्वितीय वर्ष गौरी गौरा विराजित कार्यक्रम का आयोजन किया गया है और भव्य मड़ाई मेला का भी आयोजन किया।