चेरिया बरियारपुर: चेरियाबरियारपुर: धर्मपुर वार्ड 11 में घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
चेरियाबरियारपुर थाना अंतर्गत धर्मपुर वार्ड संख्या 11 निवासी आनंद कुमार की पत्नी लवली कुमारी उम्र करीब 35 वर्ष ने घरेलू विवाद को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना को अंजाम दिया है घटना की सूचना चेरियाबरियारपुर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है