गोरखपुर: रामगढ़ताल पुलिस ने चोरी के जेवरात के साथ एक महिला और एक पुरुष को किया गिरफ्तार
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में 21 अप्रैल को एक महिला से उसके कीमती जेवरात चोरी कर लिए गए थे। इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। इसी क्रम में शनिवार को रामगढ़ताल पुलिस ने जगदीश कुमार और किरण नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने चोरी के जेवरात बरामद कर लिए हैं।