सागर में रहली के नदी मोहल्ला में बुधवार को तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने 4 वर्षीय बालिका को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट आने से बालिका की मौत हो गई। घटना देख परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया है। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।