गोरमी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मानव में लगभग तीन करोड़ की लागत से नल जल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण के साथ ही पानी की लाइन बिछाने का काम ठेकेदार द्वारा किया गया था,लेकिन आज 1 साल बीत जाने के बावजूद भी ना तो टंकी में पानी चालू हुआ और ना ही किसी प्रकार की सप्लाई,आज शाम 4:00 के आसपास भी ऐसी स्थिति देखी गई, टंकी पर ना पानी था ना चलाने वाला