नवाबगंज: किला थाना क्षेत्र के मुरावपुरा में मुखबिरी के शक में सट्टेबाज ने दी गोली मारने की धमकी
किला थाना क्षेत्र के मुरावपुरा मुखबिरी के शक में किला क्षेत्र के एक सट्टेबाज ने रेलवे कर्मचारी और उसके पिता को रात बिरात गोली मारने की धमकी दी है। कर्मचारी की शिकायत पर किला थाने में सट्टेबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुरावपुरा में रहने वाले दीपांश सक्सेना के पिता रेलवे से रिटायर है और वह भी स्टेशन पर नौकरी करते हैं।