पीलीभीत: कसगंजा सहित कई गांवों में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
पीलीभीत जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक पूरनपुर द्वारा जनपद पीलीभीत के सर्किल पूरनपुर क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया।कसगंजा, घुंघचिहाई सहित अन्य गांवों में लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को कच्ची व अवैध शराब का सेवन न करने के लिए जागरूक किया गया।