बेनीपुर: नशे में हंगामा करना पड़ा भारी, भोजाई की शिकायत पर युवक गिरफ्तार, 100 एमजी अल्कोहल की पुष्टि
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कौर्थु गांव के टोला तपसी में शनिवार की सुबह शराब के नशे में हंगामा और गाली गलौज कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया यह कार्रवाई युवक की भोजाई अल्पना की शिकायत पर की गई गिरफ्तार आरोपी को बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया