विश्व प्रसिद्ध मां बिजासन भैसवा माता पालकी में सवार होकर अपने भक्तों का हाल-चाल जानने के लिए निकलेगी।माघ महीने की पूनम की रात में रविवार रात 8:00 बजे आरती के बाद माता डोली में सवार होकर निकलेगी जहां मशालों की रोशनी और ढोलक की थाप पर रात भर किन्नर बधाई गीत गाएंगे।पालकी में सांसद रोडमल नागर,मंत्री गौतम टेटवाल कलेक्टर एसपी भी शामिल होंगे।