मानपुर नगर मे ब्लाक कालोनी स्थित प्रदीप मिश्रा के घर मे करीब 2 बजे रसल वाइपर प्रजाति का एक अत्यंत जहरीला सांप घुस गया।घर मे मौजूद लोगो सर्प को देखते ही सजगता और सतर्कता बरती वरना बड़ी घटना घट सकती थी।मामले की सूचना नगर के पर्यावरणविद तथा स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट निशांत शुक्ला को दी गई जहां वे तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षित तरीके से सर्प का रेस्क्यू किया।